विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

72

मऊ।परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह स्थित रणधीर इंटर कालेज में बुधवार को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक बिमलेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिमलेश यादव ने कहा कि हर साल 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने की।पहली बार विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 1990 में मनाया गया।विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का मकसद नागरिक सुरक्षा के महत्व पर फोकस करना और किसी भी आपात स्थिति में आबादी को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है।यह दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के लिए बेहद खास है।इस दिन लोगों को दुर्घटनाओं और आपदाओं जैसी आपातकालीन स्थितियों को बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाता है।

विशिष्ट अतिथि संतोष यादव ने कहा कि विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस नागरिक सुरक्षा के लिए आगे की योजना और रणनीति बनाने के दिन के तौर पर मनाया जाता है।नागरिक सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन का खास महत्व है।विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन हर नागरिक अपने जीवन में कई अलग अलग संकल्प लेता है।दुनिया का ध्यान नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति में रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम का संकल्प लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है।इस मौके पर श्रवण गुप्ता, पारसनाथ मौर्य,संतोष यादव, उपेंद्र यादव,अवधेश मौर्य, शेषनाथ सिंह,संगीता चौहान, शंकर राजभर,बंदना यादव,बिनोद यादव,अंशा यादव,सुचित्रा यादव, दुलेश्वर यादव उपस्थित रहे।